भोपाल

ख़बर का असर ईदगाह मस्जिद परिसर से ब्यावरा पुलिस ने डेरा डाले खानाबदोशों को हटाया

भोपाल

ख़बर का असर  ईदगाह मस्जिद परिसर से ब्यावरा पुलिस  ने डेरा डाले खानाबदोशों को हटाया  

 

ब्यावरा। ब्यावरा की एकमात्र पुरातन ईदगाह मस्जिद के आसपास डेरा डाले बैठे बच्चों के खिलौने गुब्बारे आदि बेच ने वाले लगभग 40 लोगों को आई .के.न्यूज़ में प्रकाशित ख़बर को संज्ञान में लेकर  मस्जिद परिसर से हटा दिया है।
    गौरतलब है कि ब्यावरा की यह ईदगाह मस्जिद लम्बे समय से वक़्फ़ अंजुमन कमेटी के लापरवाह रवैय्ये की शिकार है। इस मस्जिद की मीनारें  जर्जर हो चुकी हैं। किसी भी समय ये गिर सकती हैं। और इनके गिरने से आसपास मौजूद लोगों की जानें  भी जा सकती हैं। इस मस्जिद की साफ सफाई की कोई नियमित स्थायी व्यवस्था नही है। न ही  इसमे प्रकाश की व्यवस्था है। ऐसी स्थिति में रात अंधेरे मे यहां आपराधिक गतिविधियों के होने में भी कोई संदेह नहीं। आई.के.न्यूज़ ने इस सम्बंध में  वक़्फ़अंजुमन कमेटी को आगाह किया है।

Follow Us On You Tube