none

पुलिस को मिली सफलता* *फरार लम्बित स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार*

none

 

          *थाना ब्यावरा (शहर) पुलिस को मिली सफलता*
              *फरार लम्बित स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार*

             पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा स्थाई वारंटियों एवं फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु अभियान के दौरान पुलिस कप्तान के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनकामना प्रसाद एवं एसडीओपी ब्यावरा श्रीमती किरण अहिरवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ब्यावरा (शहर) श्री राजपाल सिंह राठौर के नेतृत्व में थाना ब्यावरा पुलिस द्वारा दिनांक 31.03.2022 को विश्वसनीय मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए माननीय जेएमएफसी न्यायालय ब्यावरा के 8 वर्ष पुराने प्रकरण नम्बर 377/2014 धारा 4क धृतक्रीड़ा अधिनियम के फरार *स्थाई वारंटी*  नैनकराम  माली उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम कोटरा थाना चाचौड़ा जिला गुना का जोकि अपनी पहचान छुपाकर पुलिस की गिरफ्त से बचकर गुजरात राज्य में फरारी काट रहा था जो पिछले हफ्ते ही अपने गांव ग्राम कोटरा आया था जिसकी घर पर पतारसी की गई जो आज दिनांक 31.03.2022 को प्रधान आरक्षक 181 देवेंद्र सिंह मीना को विश्वसनीय मुखविर द्वारा वारंटी के ब्यावरा में होने की सूचना प्राप्त हुई, सूचना पर बिना देरी किये थाना ब्यावरा पुलिस ने स्थाई वारंटी को कमला लॉज के सामने ब्यावरा से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय ब्यावरा पेश किया गया ।
               उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी ब्यावरा निरीक्षक राजपाल सिंह राठौर, प्रधान आरक्षक 181 देवेंद्र सिंह मीना, आर. 366 श्रीलाल मीणा, आर. 190 विक्रम धाकड़ का विशेष महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

Follow Us On You Tube