none

भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के भविष्य को अनपढ़ बनाकर प्रदेश का भविष्य खराब करना चाहती है-डॉ राजन सिंंह

none

मध्य प्रदेश में भाजपा के कई मंत्री भी अनपढ़ कैसे सुधरेगा मध्य प्रदेश का भविष्य-लेखक डॉ राजन सिंह

भोपाल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता डॉ राजन सिंह ने मध्य प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा प्रदेश में हुए मंत्रिमंडल विस्तार पर बड़ा सवाल खड़ा करते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के भविष्य को अनपढ़ बनाकर प्रदेश का भविष्य खराब करना चाहती है डॉ राजन सिंंह ने बताया कि मंत्रिमंडल में हुए विस्तार में करीब 5 मंत्री ऐसे लिए गए है जिनकी शैक्षिक योग्यता न्यूनतम से शून्य है इसमें 

एदल सिंह कसाना आठवीं पास

प्रेम सिंह पटेल चौथी पास

बृजेंद्र सिंह यादव पांचवी पास

सुरेश धाकड़ बिल्कुल अशिक्षित

डॉक्टर रंजन सिंह ने बताया कि इन मंत्रियों में कई ऐसे मंत्री हैं जिन पर डकैती से लेकर दंगे भड़काने तक के मामले कोर्ट में चल रहे

भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश के करोड़ों लोगों की भावनाओं को छला है इनके पास मध्यप्रदेश में कोई  चेहरा नहीं बचा है तभी  भारतीय जनता पार्टी ने अनपढ़ लोगों को मंत्रिमंडल में शामिल कर मंत्री बना दिया है
डॉ राजन सिंह ने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के करोड़ों लोगों के साथ विश्वासघात कर रही लोकतंत्र की हत्या कर रही आज मध्य प्रदेश और पूरा देश महामारी से त्रस्त है और इसी बीच भारतीय जनता पार्टी राजनीति को गंदा खेल खेल रही है 

सिंधिया के टाइगर अभी जिंदा है के बयान पर

डॉ राजन सिंह ने कहा कि सिंधिया जी टाइगर तो 3 माह पहले ही मर चुका है क्योंकि जिस व्यक्ति का ईमान जिंदा नहीं उसमें इंसान जिंदा नहीं मध्यप्रदेश में आने वाले उपचुनाव में सिंधिया जी को पता चल जाएगा कि मध्य प्रदेश की जनता से विश्वासघात करने का क्या परिणाम होता है 

इसी के साथ राष्ट्रवादी नेता ने मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर सवाल खड़े किए

अशिक्षित नेताओं को मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल में सम्मिलित करने की भाजपा के पास क्या मजबूरी थी

शिवराज जी बताएं कांग्रेस के विधायकों की खरीदी बिक्री में सिंधिया जी से भाजपा की क्या साठगांठ हुई

भाजपा यह बताएं कि मध्य प्रदेश में उनके पास वर्तमान में युवा चेहरा कौन है

भाजपा यह बताएं कि भाजपा के पास योग्य विधायकों की कमी है जो उन्होंने सिंधिया जी के गद्दार विधायको का साथ लिया ऐसी क्या मजबूरी है

आपने अपने मुख्यमंत्री कार्यालय को 'बल्लभ भवन के दलालों का अड्डा' बताया आप मध्य प्रदेश की जनता को बताएं क्या इस पर आपके तरफ से कोई कार्रवाई की गई यदि नहीं तो आपने मध्य प्रदेश की जनता को भ्रमित क्यों किया

Follow Us On You Tube